फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हांसी)। आसन चौक मंदिर के पास दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवकों को गंभीर हालत में पहले नागरिक अस्पताल नारनौंद और बाद में हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर 6 निवासी मोहित लोहान ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। 13 मई की रात करीब 8 बजे वह अपने साथी सुजल के साथ बाजार से घर लौट रहे थ्रे। जब दोनों आसन चौक मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद अमन, अंकित, विक्रम और विक्रम की पत्नी सविता ने उनकी बाइक रुकवा ली।
आरोप है कि इसके बाद चारों ने राड, गंडासी, बिंडे और सुए से हमला कर दिया। मोहित ने बताया कि अमन ने सबसे पहले उसके सिर पर राॅड मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उस पर और सुजल पर ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन

इसी दौरान शंकर, सुमित और अंकित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला किया। शिकायत में कहा गया है कि शंकर ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ सुजल के मुंह में मारा, जबकि विक्रम ने लठ से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौंद लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मोहित और सुजल की मेडिकल रिपोर्ट में कई गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं।
मोहित ने बयान में बताया कि आरोपियों से लेनदेन का विवाद है। उसने आरोप लगाया कि विक्रम का विजय पंडित पक्ष के साथ झगड़ा चल रहा था और उसी रंजिश के चलते उन्हें निशाना बनाया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने मामले केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें