हांसी (हिसार)। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर संपत नेहरा को एसटीएफ ने शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एसटीएफ ने मामले में चार्जशीट भी दायर की। उसकी पेशी के दौरान कोर्ट में सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में बठिंडा जेल भेज दिया गया।
पुलिस उसे दोपहर 12:15 बजे हांसी कोर्ट में लाई थी। जहां उसे कोर्ट में पेशकर वापस भेज दिया। इस दौरान वह करीब 5 मिनट तक कोर्ट में रहा था। बता दें कि मामला 31 जुलाई 2023 का है। संपत नेहरा ने वीडियो कॉल के माध्यम से एक शराब ठेकेदार को धमकी दी थी। हांसी पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज करने जाने के बाद इसे एसटीएफ, हिसार को सौंप दिया गया था। मामले में अब एसटीएफ छानबीन कर रही है। इससे पहले उसे बीते वर्ष नवंबर महीने में भी कोर्ट में पेश कर मामले की जांच में शामिल किया गया था।
वर्जन
संपत को लेकर पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। इसको लेकर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। उसे वापस जेल भेज दिया गया।- प्रवीन जालंधरा, वकील, संपत पक्ष