फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। आईटीआई में वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। विभाग की तरफ से यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो विभिन्न कारणों से निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा करें। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, हांसी में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें