फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन अपलोड होंगे लाल डोरे के प्रमाणपत्र, संपत्ति मालिक कभी भी देख सकेंगे

Wed, 23 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नगर परिषद की गृह कर शाखा। 
विज्ञापन
हांसी। लाल डोरे के संपत्ति प्रमाणपत्रों को संपत्ति मालिक ऑनलाइन देख सकेंगे व डाउनलोड भी कर सकेंगे। संपत्ति प्रमाणपत्र को नगर परिषद की तरफ से एनडीसी पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है। जहां अपनी प्रॉपर्टी आईडी व अन्य जानकारी भरकर संपत्ति मालिक प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

संपत्ति प्रमाणपत्र को लेकर नगर परिषद में पिछले चार दिन से कार्य चल रहा है। अब तक करीब 500 प्रमाणपत्र तैयार हो चुके हैं। इन संपत्ति प्रमाणपत्रों को तैयार करने के साथ एनडीसी पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है ताकी संपत्ति मालिक कभी भी ऑनलाइन इस प्रमाणपत्र को देख सकें।
वहीं प्रमाणपत्र वितरित भी किए जाएंगे। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए नगर परिषद के अधिकारी योजना बना रहे हैं। बता दें कि शहर में लाल डोरे में 6800 संपत्तियां हैं। इन सबके प्रमाणपत्र तैयार किए जाने हैं। शहर के वार्ड 3, 4, 5, 7, 8, 9 व 10 का ज्यादातर हिस्सा लाल डोरे में आता है।
विज्ञापन




लाल डोरे के संपत्ति प्रमाणपत्र को ऑनलाइन भी अपलोड करवाया जा रहा है ताकी आमजन को प्रमाणपत्र को लेकर कोई समस्या न हो। इसके साथ ही सत्यापन का काम भी चल रहा है। जिनका सत्यापन हो गया है, उनके प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं।- अनिल बंसल, चेयरमैन, लाल डोरा कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें