फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुलदीप बिश्नोई सीएम मनोहर से मिले, बालसमंद- आदमपुर के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Sun, 24 Jul 2022 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कुलदीप बिश्नोई ने सीएम के साथ अपना फोटो ट्वीट किया। इसमें सीएम मनोहरलाल को क्षेत्र का सौम्य, मिलनसार, ईमानदार नेता बताया।
विज्ञापन
सीएम मनोहरलाल से दिल्ली में मुलाकात करते कुलदीप बिश्नोई - फोटो : Hisar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। कुलदीप बिश्नोई ने इसे मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात बताया। इस दौरान प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक विषय और हरियाणा के विकास कार्य पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान बालसमंद और आदमपुर क्षेत्र में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों, हलके के सभी गांवों व हिसार लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

कुलदीप बिश्नोई ने सीएम के साथ अपना फोटो ट्वीट किया। इसमें सीएम मनोहरलाल को क्षेत्र का सौम्य, मिलनसार, ईमानदार नेता बताया। बता दें कि आदमपुर व बालसमंद के किसान वर्ष 2020 व 2021 की खरीफ फसलों को लेकर किसान पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें