फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुलदीप बिश्नोई ने नलवा के तीन गांवों में विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
हिसार-  पूर्व  सांसद कुलदीप बिश्नाेई , नलवा विधायक रणधीर पनिहहार उद्घाटन  करते हुए। स्रोत प्रशा
विज्ञापन
हिसार। नलवा हलके के गांव बालावास, देवा व सीसवाला में शनिवार को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं मंजूर की जा चुकी हैं और इनका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

बालावास गांव में जाट चौपाल का नवीनीकरण, ओड चौपाल का उद्घाटन, मुख्य बस स्टैंड पर शेड और पार्क का शिलान्यास किया गया। वहीं, देवां गांव में फिरनी, एसई चौपाल, मास्टर फकीरचंद खेल मैदान व गलियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए। सीसवाला में धानक चौपाल, पंचायत घर और सिंचाई के लिए खाल निर्माण का कार्य शुरू हुआ।
पूर्व सांसद बिश्नोई ने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए समर्पित है और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई चौधरी भजनलाल के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से नलवा हलके में विकास की गति और तेज होगी। इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मंडा, मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, सरपंच सुमन देवी, बेबी सहारण, प्रताप सहारण सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें