फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में लगेंगी 2500 नई लाइटें, जगमगाएंगे मुख्य मार्ग और गलियां

Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। शहर की प्रमुख सड़कों को और अधिक रोशन करने के लिए लघु सचिवालय से सिसाय पुल तक स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नगर परिषद द्वारा खरीदी गई बजाज कंपनी की 2500 नई स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। अब जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से इन लाइटों को लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इन लाइटों को लघु सचिवालय से जींद चुंगी, जींद चुंगी से सिसाय पुल तक और बाहरी क्षेत्रों में भी लगाया जाएगा। जहां-जहां पुरानी लाइटें खराब हैं या मरम्मत लायक नहीं हैं, उन्हें बदला जाएगा। नगर पार्षदों और नागरिकों की मांग पर यह पहल की गई है। इन लाइटों की क्षमता 25 से 100 वॉट के बीच है और इन्हें बजाज कंपनी के मुंबई मुख्यालय से मंगवाया गया है। लाइट लगाने के लिए करीब 17 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। वित्त कमेटी की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार डेढ़ से दो माह में यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष भी हुई थी लाइटों की खरीद : पिछले वर्ष नगर परिषद ने 1.31 करोड़ रुपये की लागत से शहर में 3500 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। उस समय शहर में कुल 10,642 स्ट्रीट लाइटें थीं, जो अब बढ़कर 14,100 हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें