फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी दिव्यांग के समर्थन में सीपीएस बोले अफसर मांगते हैं रिश्वत

Thu, 15 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बैठक - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिव्यांग की ओर से दी गई शिकायत में अधिकारियों ने रिपोर्ट दी तो सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी पीडित के साथ खडे हो गए। सीपीएस ने कहा कि अधिकारी कोई न कोई नुक्ता चीनी निकालकर रिश्वत मांगते हैं। रिश्वत मांगने का कोई सबूत नहीं होता। 95 प्रतिशत लोग मेरी बात से सहमत होंगे। सीपीएस की ओर से यह कहने के बाद मंत्री बनवारीलाल ने इस मामले की जांच एडीसी को सौंपी है। 
विज्ञापन


दिव्यांग को धमकी मामले में मंत्री ने एडीसी को सौंपी जांच 
दिव्यांग राजेन्द्र उर्फ पवन ने बताया कि वह गांव उगालन का रहने वाला है।  अपनी पत्नी शीला के नाम सप्रे टंकी, रीपर कंप्यूटर गोड़ी के लिए आवेदन कृषि विभाग बास में किया था। कृषि अधिकारी ने रिश्वत मांगकर आवेदन रद्द कर दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि तकनीकी खामियों के कारण आवेदन रद किया था। एसडीएम ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट में अधिकारियों को बेकसूर बताया । इस पर पीडित ने कहा कि ग्रीवांस कमेटी में शिकायत करने पर उसे समझौते के लिए फोन के माध्यम से धमकियां दी जा रही है। मंत्री ने इस मामले की जांच अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी । इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहडवा, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार,महामंत्री आशा रानी खेदड, केएल रिणवा, कृष्ण बिश्नोई, रामफल बूरा, सुरेश धूपवाला सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आप कोर्ट में जा सकते हैं
देपल निवासी अमर सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी संतोष ने  पूर्व सरपंच के साथ मिलकर जालसाजी से उसकी जमीन अपने नाम करवाकर बेच दी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मंत्री ने कहा कि यह परिवार का मामला है। आप न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


काम सही करने की बजाए झूठे बोलते हैं अधिकारी
आजाद नगर निवासियों की शिकायत थी कि 35 से 40 कालोनियां में सीवरेज व पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। अधिकारी ने जब इस शिकायत पर सब ठीक बताया तो पार्षद नरेन्द्र शर्मा व अन्य लोगों ने कहा अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। मंत्री जी आप खुद मौके पर चलकर देख लो।  पिछले 6 महीने से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज भी लीकेज की समस्या है।मंत्री नेअधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं ।

पंचायत भवन में हुई जिला जनपरिवाद समिति की बैठक में स्वतंत्रता सेनानी  ज्ञानचंद गांधी की पुत्री कमलेश कुमारी ने कहा उनकी 12.5एकड जमीन पर कुछ  लोगों ने कब्जा कर रखा है। सिविल कोर्ट का आर्डर बताकर रजिस्ट्री अपनी नाम  करा ली है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार की ओर से वकील  प्रदान कर केस लडेंगे। 

आप प्रस्ताव भेजो हम दिलाएंगे रास्ता
माडल टाऊन एक्सटेंशन वेलफेयर सोसायटी के महासचिव आरएस.खटाणा ने बताया कि मॉडल टाऊन निवासियों ने हुडा सेक्टर 9-11 के 100 फुट चौडा रास्ता मांगा।हुडा अधिकारियों ने ले आऊट प्लान का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। मंत्री ने कहा अधिकारी पॉजीटिव सोच रखें। समस्याओं का समाधान करें। इस बारे में आप प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेंजे। हम वहां से पालिसी बनाकर रास्ता दिलाएंगे।

दो महीने में बनाओ टॉयलेट
हांसी निवासी वेद प्रकाश मोर ने हुडा कालोनी में सार्वजनिक शौचालय की मांग रखी । मंत्री ने कहा दो महीने के अंदर टायलेट बनाने के आदेश दिए। 

सीएम विंडो 3 शिकायतें रखी गई बैठक में 
सीएम विंडो की 3 शिकायतें यहां रखी गई। नरेश कुमार निवासी उमेद विहार कालोनी की और दूसरी गांव मोहब्बतपुर के रमेश कुमार की थी। इन दोनों मामलों में दर्ज मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। 

पीडिता को आश्वासन
टोकस युवती की शिकायत थी कि उसकी छोटी बहन के पति ने उसकी मां को बहला फुसलाकर जमीन अपने नाम करा ली। युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच स्टेट क्राईम ब्रांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्यवाही होगी।

सेक्टर 14 मामले का उचित समाधान निकले
सेक्टर-14 वेलफेयर सोसायटी की सीवरेज नाले को कहीं ओर शिफ्ट करने की शिकायत कर सीवरेज नाले को पश्चिम भाग सेक्टर-33 भाग एक की तरफ से निकालने की मांग पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार इसका उचित समाधान निकालें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें