फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख से काजलहेड़ी में तैयार होगा ज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। अब पानी और जंगलों में रहने वाले जीवों के बारे में हम अपनी नॉलेज बढ़ा सकेंगे। इसको लेकर फतेहाबाद के काजलहेड़ी में ज्ञान केंद्र तैयार किया जाएगा। साथ ही वहां बने कछुआ तालाब के चारों और फेंसिंग करवाने का काम शुरू हो चुका है। दोनों पर 25-25 लाख रुपये लागत आएगी। इस ज्ञान केंद्र में एक बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। एलईडी के माध्यम से वहां आने वाले लोग जीवों के बारे में जानकारी बढ़ा पाएंगे। जीवों के जन्म से लेकर संरक्षण तक की पूरी जानकारी बताई जाएगी। साथ ही लोगों को जीवों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि ज्ञान केंद्र में आने वाले लोगों को जीवों के नाम, उनका महत्व, उनका रहवास, उनके खाने-पीने, उनका किस तरह संरक्षण किया जाए सहित तमाम जानकारी मिलेगी। यहां आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था होगी। इसको लेकर एक कैंटीन भी तैयार होगी। काजलहेड़ी में ज्ञान केंद्र न्यूक्लीयर पावर कारपोरेशन लिमिटिड गोरखपुर की ओर से तैयार किया जाएगा। इसको लेकर वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग ने बनाने की अनुमति दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन

...ताकि अन्य जानवर न आ सके कछुओं के पास
काजलहेड़ी में छह एकड़ में तालाब बना हुआ है। इस तालाब में दुर्लभ प्रजाति के करीब 100 कछुए हैं। तालाब के चारों और फेंसिंग करवाने का काम शुरू किया जा चुका है, ताकि तालाब के पास अन्य कोई जीव न जा सके। वहीं लोगों के घूमने के लिए फेंसिंग के साथ-साथ कच्चा रास्ता भी तैयार किया जाएगा। हालांकि अभी वहां आने वाले लोगों की भीड़ कम है, लेकिन ज्ञान केंद्र बनने के बाद यहां काफी लोग देखने पहुंचेंगे।
धांगड़ में हिरणों के खाने के लिए बिजाई की
डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश ने हिसार के डियर पार्क के अलावा धांगड़, काजलहेड़ी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि धांगड़ मे 15-16 एकड़ जमीन कम्यूनिटी रिजर्व है। वहां हिरणों के खाने के लिए मूंग, मोठ, बाजरा, गवार, जांडी आदि की बिजाई की गई है। उन्होंने बताया कि धांगड़ में करीब 100 हिरण हैं।
विज्ञापन

काजलहेड़ी में ज्ञान केंद्र बनाने को लेकर टेंडर हो चुका है। काम शुरू करवाने के लिए बोला जा चुका है। जल्द ही काम शुरू होगा। - वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें