मीटिंग के बाद मौजूद बाडो पट्टी टोल कमेटी के सदस्य।
बरवाला। संयुक्त किसान मजदूर यूनियन बाडो पट्टी टोल कमेटी की बैठक शुक्रवार को बाडो पट्टी टोल पर राजू भगत सरसौद की अध्यक्षता में हुई। संचालन किसान नेता ईश्वर वर्मा ने किया।
संयुक्त किसान मजदूर यूनियन बाडो पट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानंद राजली ने इस दौरान कहा कि यूनिवर्सिटी में चल रहे छात्रों के धरने का मोर्चा पूरी तरह समर्थन करता है। टोल कमेटी छात्रों की न्याय की लड़ाई में छात्रों के साथ है।
संयुक्त किसान मजदूर यूनियन बाडो पट्टी टोल कमेटी प्रशासन को चेताना चाहता है कि छात्रों को अकेला ना समझा जाए किसान व मजदूर इनके साथ खड़े हैं। आने वाली 24 जून को छात्र न्याय महापंचायत यूनिवर्सिटी के गेट 4 पर संयुक्त किसान मजदूर यूनियन बाडो पट्टी टोल कमेटी के हर गांव से किसान मजदूर बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। टोल कमेटी मांग करती है कि एचएयू हिसार के वीसी को तुरंत पदसे हटाया जाएं। मीटिंग में किसान रमेश, राजेंद्र, उमेद चहल, धूप सिंह भ्याण, सरपंच सुजान सिंह व राजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।