फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तहबाजारी टीम ने कैंट के सामने मार्केट से अतिक्रमण हटाया, मुनादी करवाई

विज्ञापन
शहर से अतिक्रमण हटवाते नगर निगम कर्मचारी। 
विज्ञापन
हिसार। शहर से अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर जारी है। शुक्रवार को तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत बस स्टैंड से की गई। इसके बाद टीम ने आजाद नगर रोड और तोशाम रोड साउथ बाईपास से अतिक्रमण हटवाया। यहां से टीम कैंट के सामने मार्केट में पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। टीम ने यहां मुनादी करवाकर सामान को अपनी परिधि में करने की अपील की। टीम के साथ जेई राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, निगम की बेसहारा पशु पकड़ने वाली टीम ने शुक्रवार को शहर से 21 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया। एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि ये पशु बड़वाली ढाणी, 12 र्क्वाटर रोड, शांति नगर, विवेक नगर के आस-पास के क्षेत्र से पकड़े गए। इस दौरान पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें