फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छुट्टी पर घर आए किरमारा के जवान की हृदयगति रुकने से माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव किरमारा निवासी सेना के जवान बलजिंद्र (33) की रविवार को हृयदगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार रात पेट में दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने हृदयगति रुकने से माैत की पुष्टि की है। जांच अधिकारी शेषकरण ने बताया कि रविवार को सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बलजिंद्र (33) के चचेरे भाई गुलाब सिंह ने बताया कि वह एनएसजी अहमदाबाद में तैनात थे। करीब 13 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। पिछले कुछ दिनों से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। शनिवार रात अचानक उनके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बलजिंद्र अपने पीछे एक साल के बेटे हिमांश को छोड़ गए हैं। उनके पिता महाबीर सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उनके बड़े भाई बलकार सिंह भी सेना में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें