फतेहाबाद। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें फतेहाबाद के खेमा खाती रोड निवासी केशव गुप्ता ने 439वीं रैंक लेकर ये परीक्षा पास की है। केशव के परीक्षा पास करने की सूचना देने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग रहा।
केशव ने 12वीं तक की पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से पास की है। केशव की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बधाई दी है। बताया जा रहा है केशव फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। केशव के पिता विनोद गुप्ता का फुटवीयर का बिजनेस है। पिता विनोद ने बताया कि बेटे केशव ने पिछले साल भी परीक्षा दी थी लेकिन पास नही कर पाया। इस बार अच्छे से तैयारी कर फिर से परीक्षा दी और 439वीं रैंक हासिल जिले का नाम रोशन किया है।
एमए की पढ़ाई के साथ की तैयारी
केशव एमए की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से कर रहा है और इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। 16 घंटे रोजाना तैयारी करके उसने यह उपलब्धि हासिल की है। केशव का एक भाई सोनीपत में वकालत कर रहा है।