हिसार। शहर में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। करवाचौथ व्रत को लेकर शहर के सभी मुख्य बाजारों में महिलाएं खरीदारी करती नजर आई। शहर की राजगुरु मार्केट, चौधरी मार्केट, अग्रसेन मार्केट, कमला मार्केट, कैंप बाजार व एमसी कालोनी मार्केट आदि सभी बजारों में इस दौरान भारी भीड़ रही। करवाचौथ पर शहर में काफी स्थानों पर व्रतकथा का भी आयोजन किया गया। करवाचौथ के अवसर पर सेक्टर 16-17 में व्रत कथा हुई। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा शहर में कई कार्यक्रम हुए। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।