फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: योग ओलम्पियाड में कनिका, कल्पना, कृष्णा और अंशुल जीते

Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), मात्रश्याम में शुक्रवार को जिलास्तरीय योग ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाइट प्रभारी अंजू अहलावत ने दीप प्रज्वलन कर की। आयोजन में खंड स्तर की विजेता टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दाैरान अपने-अपने वर्ग में कनिका, कल्पना, कृष्णा और अंशुल ने बाजी मारी। कार्यक्रम के समन्वयक एवं डाइट के मीडिया प्रभारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों कक्षा 6 से 8 और 9 से 10 के लड़के एवं लड़कियों के लिए आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने सूर्यनमस्कार, विभिन्न योगासन, क्रियाएं, बंध और प्राणायाम जैसी गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में केवल सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।

डॉ. लोहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले चार-चार छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में डीआरयू विभाग के विभागाध्यक्ष सत्यदेव सिहाग ने विद्यार्थियों को न केवल योग बल्कि हिन्दी से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में वीरेंद्र बड़ाला, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, सुनील दत्त, सुनीता रानी, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, अनूप सिंह, डॉ. मुकेश व मांगेराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
कक्षा 6 से 8 (लड़कियां)प्रथम : कनिका (कक्षा 6), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
द्वितीय : मीनाक्षी (कक्षा 8), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
तृतीय : ज्योति (कक्षा 8), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
कक्षा 9 से 10 (लड़कियां)प्रथम : कल्पना (कक्षा 9), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
द्वितीय : मानस्वी (कक्षा 10), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
तृतीय : मुस्कान, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कालीरावण
कक्षा 6 से 8 (लड़के)प्रथम : कृष्णा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा
द्वितीय : आदित्य, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा
तृतीय : कृष, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा
कक्षा 9 से 10 (लड़के)प्रथम : अंशुल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहबलपुर
द्वितीय : मुकेश, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला
तृतीय : वासुदेव, राजकीय उच्च विद्यालय, हिंदवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें