फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीसवाला की ज्योति ने पाए 95.2 प्रतिशत अंक

Wed, 13 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसवाल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिक्षक मनजीत ने बताया कि विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ज्योति ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। छात्रा ममता ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मनीषा ने 92.8 प्रतिशत, दीपक ने 92 प्रतिशत और सुमित ने 91.6 प्रतिशत अंक पाए। विद्यालय की प्राचार्य इंदु चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

-
रिया को मिले 93.1 प्रतिशत अंक, डॉक्टर बनने का सपना
हिसार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशीला भवन की बारहवीं कक्षा की मेडिकल संकाय की छात्रा रिया ने 93.1 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिया ने फिजिक्स मं 91, केमेस्ट्री व बॉयोलाजी में 96-96 अंक हासिल किए। रिया ने बताया कि वह चिकित्सक बन कर सेवा करना चाहती है। रिया के पिता प्रेम ने बताया कि रिया को दसवीं में 98 प्रतिशत अंक मिले थे। स्कूल की टॉपर होने के चलते स्कूल में 26 जनवरी, 15 अगस्त के दिन इसी से झंडा फहरवाया जाता है।रिया शुरु से ही मेधावी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें