राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में विजेता छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि डाॅ. राम प्रताप
नारनौंद। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में वीरवार को चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों ने ऊर्जा और उत्साह से भरपूर प्रदर्शन किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम और अन्नू द्वितीय रहीं, जबकि लड़कों की 400 मीटर दौड़ में रविकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ई-5 महिला महाविद्यालय गढ़ी के प्राचार्य डॉ. राम प्रताप ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और आने वाले दिनों में और भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मुख्य अतिथि डॉ. राम प्रताप ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शरीर को स्वस्थ और मन को अनुशासित बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजाना व्यायाम और किसी न किसी खेल में भाग लेने की प्रेरणा दी।
लड़कियों की लंबीकूद में अंजलि प्रथम और साक्षी द्वितीय रहीं। लड़कों की लंबीकूद में रविकांत प्रथम और मनदीप द्वितीय रहे। गोला फेंक में रोहित ने पहला स्थान और अंकित ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने खेल भावना और उमंग से भरपूर प्रदर्शन किया। कॉलेज के शिक्षकों और गैर-शैक्षिक स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।