फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता: 55 से कम किलोग्राम भारवर्ग में चिराग बने विजेता

Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
महावीर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस जूडो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में 250 लड़कों ने दमखम दिखाया गया। अब विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीपीई नीलम आर्या ने बताया कि शनिवार को अंडर-19 में हुए मुकाबले में 40 से कम किलोग्राम भारवर्ग में नितिन, 45 से कम में नमन, 50 से कम में हिमांशु, 55 से कम में चिराग, 60 से कम में योगेश, 66 से कम में हर्षवर्धन, 73 से कम में राजकुमार, 81 से कम में अंकित और 90 से कम किलोग्राम भारवर्ग में रूपक प्रथम स्थान पर रहे। अब ये विजेता खिलाड़ी 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक कैथल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, डिप्टी डीईओ महेंद्र सिंह श्योराण, डीपीई कुलदीप नैन, एईईओ राजबीर सिंह, एईओ कुलदीप मलिक, डीपीई नितिन, दिलबाग, परीक्षित मौजूद रहे।
इसी प्रकार अंडर-14 में 25 से कम किलोग्राम भारवर्ग में केशव, 30 से कम में कुंश, 35 से कम में शिव, 40 से कम में रमन, 45 से कम में नक्ष, 50 से कम में हरीश और 50 से कम किलोग्राम भारवर्ग में आशीष विजेता रहे। अब ये विजेता खिलाड़ी 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। वहीं, अंडर-17 में 40 से कम किलोग्राम भारवर्ग में निखिल, 50 से कम में मुकेश, 55 से कम में राघव, 60 से कम में दीपक, 66 से कम में राहुल, 73 से कम में अमन, 81 से कम किलोग्राम भारवर्ग में शुभम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 90 से कम में नवीन और 90 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में तनम्य विजेता रहे। ये भी सितंबर माह में कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें