फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रॉड से हमला कर आभूषण विक्रेता से बैग छीना

Sat, 15 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पुराना बस स्टैंड के पास शुक्रवार को दुकान खोलने पहुंचे एक आभूषण विक्रेता पर पीछे से सिर पर रॉड से हमला कर बैग छीन लिया गया। हमले में सिर में चोट लगने से घायल आभूषण विक्रेता विक्की सोनी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड-10 निवासी आभूषण विक्रेता सब्जी मंडी वाली गली में सुबह बैग लेकर दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी व्यक्ति ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी हमला करने के बाद उसका बैग लेकर भाग गया।


थाना प्रभारी रिशाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन अभी तक फुटेज में घटना से संबंधित कोई सुराग नहीं मिला है। घायल के बयान देने की स्थिति में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें