फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दहशत फैलाने के लिए फायर करने वाला आरोपी ज्वेलर्स गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 स्थित गोबिंद पैलेस के बाहर कार में सवार ज्वेलर्स सुनील वर्मा ने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई थी। शहर थाना पुलिस को घटनास्थल पर रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। इस संबंध में पंजाब की रहने वाली हुस्नप्रीत कौर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने सुनील वर्मा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में पंजाब की रहने वाली हुस्नप्रीत कौर ने बताया कि वह पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ती है। मेरी दोस्ती सैलून चलाने वाली रीतू के साथ हुई। उसके बाद आपस में दोनों की बातचीत होने लगी। रीतू अपने पति के साथ सेक्टर-14 में रहती है। उसके घर आना-जाना हो गया। एक माह पहले रीतू ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद उसकी सहायता के लिए शहर आ गई। इस दौरान सोना-चांदी के जेवरात खरीदने के लिए बिश्नोई मंदिर के पास सुनील वर्मा के पास उसकी ज्वेलर्स की दुकान पर आना जाना था। कुछ दिन पहले रीतू ने अपनी बेटी के लिए चांदी के जेवरात भी खरीदे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे पारिजात चौक पर थी। इस दौरान सुनील गाड़ी लेकर आया। उसने गाड़ी में बैठाया और फिर शराब पी। उसके बाद सेक्टर-14 में गोबिंद पैलेस के बाहर आए। इस दौरान रीतू और उसका धर्म भाई वहां पर आए गए। उनको देखकर शराब के नशे में दहशत फैलाने के लिए सुनील ने रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।




ऑटो मार्केट में शराब ठेके के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर केस दर्ज
हिसार। शहर की ऑटो मार्केट में स्थित एक शराब के ठेके बाहर मंगलवार शाम सात बजे के करीब तीन युवकों के फायरिंग और ठेके पर पथराव करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में ठेके पर काम करने वाले कृष्ण ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को कई संदिग्धों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत में सिरसा के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि सिसाय गांव के राजेश ने ऑटो मार्केट में शराब का ठेका लिया हुआ है। वह उस पर काम करता है। मंगलवार शाम को एक अन्य कर्मचारी जींद के कर्मगढ़ निवासी बलकार के साथ ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए। ठेके सामने बाइक रोकने के बाद एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग की। दूसरे युवक ने ठेके की तरफ एक पत्थर फेंका और वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। शहर थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें