हिसार। हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक दंपती के ट्रॉली बैग से चोर ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पता चलने पर उकलाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में जींद के उचाना के बुढापति निवासी राजकुमार ने बताया कि 14 फरवरी को पत्नी आरती के साथ सिरसा बस स्टैंड पहुंचा था। यहां से उकलाना जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में सुबह 10.30 बजे सवार हुए। हमारे पास एक ट्रॉली बैग था, जिसमें कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात थे। बस दोपहर 12.30 बजे उकलाना बस स्टैंड पर पहुंची। जब बैग संभाला तो उसके अंदर रखे हुए दो सोने के हार, दो जोड़ी सोने के झुमके और चांदी की पाजेब गायब थी। रास्ते में चलती बस में किसी ने जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।