गांव खरक पूनिया के एएम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में रविवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में रोहतक के जतिन व पानीपत के धीरज ने बाजी मारी। इसके अलावा अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी अपने मुकाबले जीते। समापन समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे।
फाइनल मुकाबलों में 20 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के जतिन, 24 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के दीपांशु, 28 किलोग्राम भारवर्ग में चरखीदादरी के यश, 32 किलोग्राम में रोहतक के वंश, 36 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के आर्यन, 39 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के लक्ष्य, 42 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के रीतिक, 45 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के नितिन, 48 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के ध्रुव, 52 किलोग्राम भारवर्ग में करनाल के अंकित तोमर, 56 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के सागर व 60 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के धीरज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में जज की भूमिका विनोद गुलिया, अंतरराष्ट्रीय जज संदीप गोस्वामी व जय कुमार ने निभाई। खेल स्पर्धाएं भारतीय कोच राममेहर, अंतरराष्ट्रीय कोच संजय, गुलाब, पंकज, सोनू कोच व संदीप कुमार की देखरेख में हुई। विजेता खिलाड़ियों को सुदेश चहल पूनिया, सुनील पूनिया, त्रिलोक शर्मा, राममेहर खटकड़, धूप सिंह पूनिया, पृथ्वी पूनिया व अन्य गणमान्य लोगों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक सेक्रेटरी धीरज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Jatin of Rohtak and Dheeraj of Panipat won- फोटो : Hisar