फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता में जाट कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
Jat college became champion in state level inter college handball competition - फोटो : Hisar
विज्ञापन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप के महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में जाट कॉलेज हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महिला वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज हिसार की टीम ने आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की टीम को 25-19 से शिकस्त दी। भिवानी की टीम दूसरे और राजकीय महिला महाविद्यालय जींद की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज हिसार ने एसडी कॉलेज अंबाला कैंट की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में 32-27 के से हराया। एसडी कॉलेज अंबाला दूसरे और राजकीय महाविद्यालय हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित थी। प्रथम विजेता टीम को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये की नकद राशि बतौर इनाम दी गई। इसके अतिरिक्त विजेता को ट्रॉफी मेडल व प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं। इस अवसर पर डॉ. दलीप सिंह, डॉ. निहाल सिंह, डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रुचिका वाधवा, पूर्व डीएसओ बलजीत ढांडा, हैंडबॉल कोच अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल की भावना से खेलें विद्यार्थी : पालेराम
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे भाजपा नेता पालेराम गुर्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं और खेलों में हार-जीत चलती रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस रोहिल्ला ने की। आयोजन समिति के सचिव एवं शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सांगा, सह-सचिव डॉ. सुखबीर दुहन, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. जगबीर बुरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें