फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नृत्य प्रतियोगिता में जानकी और केशवी ने मारी बाजी

विज्ञापन
सबरंग कला संस्कृति संस्था की जिलास्तरीय नृत्य प्रतियोगिता के विजेता। 
विज्ञापन
हिसार। सबरंग कला संस्कृति संस्था की ओर से गांव हरिकोट के विद्यालय परिसर में जिलास्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुरभि आर्ट्स फिल्म सिटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक माहौल सजाया गया। कनिष्ठ वर्ग में जानकी और वरिष्ठ वर्ग में केशवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक संजय कायत ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 बाल कलाकारों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में जानकी प्रथम, दीक्षांत द्वितीय, नव्या तृतीय रहीं। वैभव व पूर्णिमा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में केशवी प्रथम, भूमिका द्वितीय, हिमांशी तृतीय रहीं सिया व तमन्ना को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि रहे नेहरू युवा केंद्र के पूर्व निदेशक नरेंद्र यादव, अंतरराष्ट्रीय कोरियोग्राफर राजरानी मल्हान, सुरभि आर्ट्स के निदेशक सुनील माकड़ और फिल्म कलाकार शिव गंगा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हरिकोट स्कूल के निदेशक राम अवतार, मुख्य प्राध्यापिका सारिका कामरा, काजल झाम्ब, रजनी चांदना, दीपशिखा, आशीष शर्मा, ललित, पारस मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें