फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेल विभाग ने मांगी गई जमीन को बताया विवादित, देने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जेल विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग को जमीन देने से इन्कार कर दिया है। विभाग का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से मांगी गई जमीन पर विवाद चल रहा है। हालांकि जेल विभाग के मना करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने दूसरी जगह जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि नवदीप कॉलोनी, लक्ष्मी विहार और उमेद विहार में सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डिस्पोजल के माध्यम से ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। चूंकि विभाग के पास इस क्षेत्र में कोई जमीन नहीं है, जहां यह डिस्पोजल बनाया जा सके। इसे देखते हुए विभाग ने साथ लगती केंद्रीय जेल 2 से जमीन लेने का फैसला किया था और विभाग ने इसे लेकर जेल विभाग को पत्र भी लिखा था।
जमीन देने में जताई असमर्थता
जनस्वास्थ्य विभाग ने सितंबर 2023 को केंद्रीय जेल 2 के पूर्वी भाग पर डिस्पोजल के लिए 150 गुना 27.5 फुट जगह देने के लिए पत्र लिखा था। वहीं जेल विभाग ने पत्र लिखकर जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया कि केंद्रीय जेल 2 के पूर्वी भाग के खसरा नंबर 1843/5, 6, 7 व 14 में से 150 वर्ग गज जमीन पर विवाद चल रहा है और इसका केस भी न्यायालय में लंबित है। इस कारण वह इस जमीन को देने में असमर्थ है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने पत्र लिखकर कहा कि केंद्रीय जेल 2 के पूर्वी भाग के खसरा नंबर 1843/4 पर कोई विवाद नहीं है और यह जमीन आपके विभाग के अधीन आती है। इसमें से 50 फुट गुना 50 फुट जगह डिस्पोजल बनाने के लिए उपलब्ध करवाई जाए ताकि आमजन को गंभीर सीवर समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें