फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने स्टेडियम में धरने का प्रस्ताव दिया, समिति ने ठुकराते हुए मांगा सड़क का किनारा

Mon, 23 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
डीसी - फोटो : demo
विज्ञापन
डीसी निखिल गजराज ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति को मय्यड़ गांव के स्टेडियम में धरना देने का प्रस्ताव दिया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने स्टेडियम में धरना देने से इनकार करते हुए कहा कि समिति सड़क किनारे धरना देगी। प्रशासन सड़क के पास साथ जगह उपलब्ध करा दे।
विज्ञापन

डीसी निखिल गजराज, एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया, जिसके बाद समिति के सदस्य डीसी निखिल गजराज के कैंप ऑफिस पहुंचे। समिति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पूनिया, प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक, जिला अध्यक्ष कृष्ण किरमारा, हिम्मत सिंह, जयमहेंद्रपाल, रणधीर बामल, बलदेव सिंह मय्यड़, झाबर सिंह, दिलबाग देपल बातचीत के लिए पहुंचे। डीसी निखिल गजराज ने कहा कि 29 जनवरी के धरने के लिए जून माह की तरह से स्टेडियम को अपनाएं। यहां पर धरना स्थल रहेगा तो किसी को दिक्कत नहीं आएगी। लोगों की सहूलियत के लिए धरना स्थल एनएच से दूर लगाएं। अगर सड़क किनारे धरना होगा तो लोगों में भय रहेगा। समिति के प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक ने कहा कि पिछली बार स्टेडियम में धरना दिया तो कुछ ग्रामीणों ने एतराज किया था। इस बार स्टेडियम में धरना नहीं देंगे। धरना सड़क किनारे ही देंगे। सड़क के पास एक एकड़ दूर भी जगह मिलेगी तो वहां धरना दे सकते हैं। सड़क किनारे धरना होगा तो लोगों को पता लग सकेगा। समिति ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सड़क किनारे जून 2016 की तरह शांतिपूर्वक धरने देंगे। करीब आधा घंटा चली बैठक में धरना स्थल को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

वन विभाग अधिकारियों पर एफआईआर क्यों नहीं
समिति सदस्यों ने पुलिस से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फरवरी 2016 में वन विभाग ने सैकड़ों पेड़ काटकर बेच दिए थे। इन पेड़ को जाट आरक्षण में काटा दिखा दिया गया। इस मामले में समिति ने साक्ष्य भी सौंपे थे। पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी स्तर की जांच भी हुई। इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


करीब एक हजार होमगार्ड पुुलिस बल के सहयोग को उपलब्ध रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त फोर्स बुलाएंगे। फिलहाल छह कंपनी हमारे पास हैं। सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीरता से काम कर रहे हैं। किसी को भी बिना अनुमति धरना नहीं देने दिया जाएगा। डीसी की अनुमित के अनुसार ही धरना हो सकता है। फोर्स को पूरी सख्ती बरतने के निर्देश हैं। धरने को लेकर समिति के सदस्यों के साथ बातचीत जारी है।
- राजेंद्र कुमार मीणा, एसपी, हिसार

आज लाडवा, खरड़ अलीपुर जाएंगे डीसी-एसपी
डीसी निखिल गजराज व एसपी राजेंद्र कुमार मीणा मंगलवार को गांव लाडवा में ग्रामीणों के साथ मीटिंग करेंगे। लाडवा गोशाला में 11.30 बजे यह मीटिंग बुलाई गई है। इसके बाद दोपहर 12 बजे खरड़ अलीपुर में गांव के लोगों के साथ बैठक होगी। आला अधिकारी लोगों से बातचीत कर उन्हें कानून के बारे में जागरूक करेंगे। ग्रामीणों से शांति, सदभावना, समरसता बनाए रखने की अपील की जाएगी।

एनएच, ट्रैक, नहरों पर रहेगा फोकस
प्रदेश के गृहसचिव रामनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीसी, एसपी को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में नेशनल हाइवे, रेलवे ट्रैक जाम न होने दिए जाएं। कहीं पर भी नहर को न तोड़ने दिया जाएगा। ऐसे एरिया में पूरी सुरक्षा रखी जाए। प्रशासन को धरना स्थल की लगातार वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें