फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों का डाटा सीडी में रखने के आदेश

Sun, 21 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने आरक्षण आंदोलन के संभावित खतरे के चलते सर्कल के सभी डाकघरों को अपने डाटा का बैकअप रखनेे के आदेश दे दिए गए हैं। यदि किसी डाकघर में कोई अनहोनी हो तो ग्राहकों का ताकि कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर हिसार में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सर्कल के सभी डाकघरों को यह आदेश दे दिया गया है कि किसी भी डाकघर में कोई दिक्कत आती है तो फौरन हैल्पलाईन नंबर पर फोन करें, समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।

मुख्य डाकघर हिसार के अधीक्षक महादेव प्रसाद ने बताया कि आंदोलन से बढ़ते उपद्रव के खतरे को देखते हुए सभी डाकघरों को अपना कंप्यूटर का डाटा सीडी में सेव करके अपनी जेब में  रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बरवाला, उकलाना और टोहाना में किए डाकघर बंद
अधिकारियों ने संभावित खतरे को भांपते हुए कुछ शहरों हिसार कैंट, बरवाला, उकलाना, टोहाना आदि के डाकघरों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

हिसार सर्कल में आने वाले फतेहाबाद, हिसार और सिरसा के सभी डाकघरों में अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से डाक सेवा बिल्कुल ठप है। इसके अलावा आवागमन न होने के कारण लाखों डाक रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें