फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी टोल प्लाजा पर उपद्रवियों ने आग लगाई

Sat, 20 Feb 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण की आंच शुक्रवार को यहां भी सुलग गई। उपद्रवियों ने हिसार रोड पर टोल प्लाजा पर आग लगा दी। इस आगजनी में टोल प्लाजा पर रखा जेनरेटर जल गया और लाइटें तोड़ डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल दूरी बनाई हुई है। हालांकि नजदीक ही एक पैट्रोल पंप भी है जिसको लेकर खतरा बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे रामायण मोड़ के नजदीक नेशनल हाईवे नंबर 10 पर बने टोल प्लाजा पर जाट समाज के लोगों ने धरना देकर जाम लगाया हुआ था।

धरने में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। हालांकि यह जाम लगातार पिछले तीन दिनों से लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। शुक्रवार की शाम को इन युवाओं ने यहां रखे जेनरेटर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क गई और जनरेटर जलने लगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह जेनरेटर यहां टोल प्लाजा पर चल रहे वेल्डिंग के काम के लिए रखा हुआ था। उधर, हांसी से जींद और हांसी से बरवाला रोड भी जाट समुदाय के लोगों द्वारा बाधित किया गया। जींद रोड पर गंगनखेड़ी और बरवाला रोड पर सिंघवा गांव के नजदीक सड़क पर अवरोधक डालकर रास्ता बंद किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें