फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बनाए रखने के लिए आर्मी का फ्लैग मार्च

Sat, 20 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आर्मी की टुकड़ी शुक्रवार देर शाम हिसार पहुंची। रात करीब दस बजे आर्मी की टुकड़ी ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


फिलहाल आर्मी ने ट्रैक खाली करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। शुक्रवार देर शाम हिसार में भी आंदोलन हिंसक होने लगा। कुछ लोगों ने हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे पर रामायण के पास बनाए जा रहे टोल प्लाजा पर रखे जेनरेटर को आग लगा दी। टोल प्लाजा पर लाइटें भी तोड़ दी गईं।

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते एनएच -10 पर जाम लगाया गया था। शाम करीब चार बजे जाम को खोलकर रोड बहाल कर दिया गया था। शाम करीब पांच बजे रोहतक में हिंसक आंदोलन की खबरें आईं। कुछ लोगों ने दिल्ली-रोहतक रोड पर टोल प्लाजा पर आग लगा दी, जिसमें टोल प्लाजा पर रखा जेनरेटर जल गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये जेनरेटर यहां टोल प्लाजा पर चल रहे वेल्डिंग के काम के लिए रखा हुआ था। जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आगजनी से इनकार किया गया है। समिति के प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक ने कहा कि समिति की ओर से शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है।

समिति के सदस्य रेलवे ट्रैक के साथ में पड़ाव डाले हुए हैं।  पिछली बार भी समिति की ओर से शांतिपूर्वक आंदोलन किया गया था। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने आगजनी का प्रयास किया। ऐसे लोगों से आंदोलनकारियों का कुछ लेना-देना नहीं है।

जेनरेटर को आग लगाने की जानकारी मिलने के बाद गांव मय्यड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस की ओर से शहर में स्थित पंपों को भी सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें