फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्था : तीन टीम ने लिए कॉलेजियम सदस्य के नामांकन

Thu, 27 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जाट संस्‍था - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट शिक्षण संस्था के 200 कॉलेजियम चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन लिए गए। एसडीएम अशोक बंसल, नायब तहसीलदार एचके गुप्ता और एक अन्य टीम ने नामांकन लिए। नामांकन के लिए वीरवार आखिरी दिन है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया  है।
विज्ञापन


जाट शिक्षण संस्था में कॉलेजियम से चुनाव के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। कॉलेजियम सदस्य के बुधवार को सुबह दस बजे से ही अधिकारी पहुंच गए थे। यहां अलग-अलग एरिया के हिसाब से टीम बनाई गई थी।तीन टीम नामांकन स्वीकार कर रही थीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अशोक बंसल ने बताया कि नामांकन के पहले दिन आवेदन कम रहे।

एक पेज का नामांकन फॉर्म बनाया गया है। जिसमें नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर, मेंबरशिप नंबर, कॉलेजियम कोड की जानकारी देनी होगी। आवेदन के साथ एक हजार रुपये का शुल्क जमा कराना पडे़गा।
विज्ञापन


आवेदक को नामांकन पर अपनी फोटो लगानी होगी। इसके साथ अपना पहचान पत्र और रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति लगानी होगी। वीरवार को भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। शुक्रवार को नामांकनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा शेडयूल.....
-200 सदस्य चुनने के लिए वोटर लिस्ट प्रकाशन 7 अक्तूबर 2016
-26 व 27 अक्तूबर को नामांकन होंगे, सुबह 11 से 2 बजे
-28 अक्तूबर को नामांकनों की जांच होगी  सुबह 11 बजे
-5 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे
-7 नवंबर को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी
- 13 नवंबर को सुबह 9 बजे से 2 तक मतदान
 -13 नवंबर को शाम ढाई बजे से मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें