फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मध्य तक कॉलेजों की परीक्षाएं संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अप्रैल-मई में होने वाली परीक्षाएं 20 मई तक शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। तीन मई तक लॉकडाउन है, इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार व उच्चतर शिक्षा विभाग से बातचीत कर ही कोई निर्णय लेगा। लॉकडाउन के बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो हो सकता है कि मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं शुरू हो सकें। कई कोर्सों में विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल भी होनी हैं। लॉकडाउन बढ़ने के बाद कॉलेजों ने भी अपने विद्यार्थियों को धैर्य रखते हुए पढ़ाई जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन

45 हजार विद्यार्थियों की होनी है परीक्षा -
जिले में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 45 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं होनी हैं। विद्यार्थी इन शिक्षण संस्थानों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, बीटेक आदि के अलावा पीजी कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं।
कॉलेजों ने हेल्प नंबर जारी किए
कॉलेजों ने विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है, ताकि पढ़ाई के अलावा होने वाली मानसिक परेशानियों को भी दूर किया जा सके। शिक्षक उनकी काउंसिलिंग कर उनकी परेशानियां दूर करेंगे। वहीं, इससे पहले सभी कॉलेजों में कक्षाओं के अनुसार व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाए गए थे। इन ग्रुप के माध्यम से नोट्स व सिलेबस शेयर किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन

अगर तीन मई को लॉकडाउन खुलता है तो भी मिड मई तक परीक्षाएं होना संभव नहीं है। इसके बाद सरकार और विभाग से बातचीत कर परीक्षाओं संबंधी निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, गुजवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें