शपथ लेते एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारी।
हिसार। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध एचएसईबी वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन 25-26 अक्तूबर को बहादुरगढ़ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व राज्य महासचिव चौ. वीर सिंह और पूर्व राज्य वित्त सचिव देवी प्रसाद भट्ट मुख्य चुनाव अधिकारी रहे।
चुनाव में इकबाल चंदाना को राज्य प्रधान, यशपाल देशवाल को महासचिव, विनोद शर्मा को मुख्य संगठनकर्ता, अशोक शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, विजय हुड्डा व सतेंदर सहारण को उप महासचिव, श्याम लाल खोड़ को प्रेस सचिव, अनिल पहल को वित्त सचिव और मनोज सैनी को ऑडिटर चुना गया।
सम्मेलन का संचालन पूर्व राज्य वित्त सचिव अनिल कौशिक ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महासचिव चौ. ईश्वर बाबा, पूर्व राज्य प्रधान चौ. राज सिंह दहिया, पूर्व राज्य महासचिव चौ. सुंदर सिंह, जय सिंह चौधरी, रामफल शर्मा और बाल कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई दी। ब्यूरो