फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव : हरियाणवी संस्कृति की बिखेरी छटा

Sat, 24 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
राखीगढ़ी महोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
नारनौंद। अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव में शुक्रवार को 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रश्नोत्तरी में बरवाला ब्लॉक में ऑक्सफोर्ड स्कूल मतलौडा की टीम और जुलाना ब्लॉक में मॉडल स्कूल जुलाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि बरवाला ब्लॉक में ऑक्सफोर्ड स्कूल मतलौडा के अखिल, अक्षिता और रितिका प्रथम रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनभौरी के आर्यन, मनजीत और अंकुश ने दूसरा स्थान पाया। पीएम श्री स्कूल बालक की दीक्षा, निक्की और सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जुलाना ब्लॉक में मॉडल स्कूल जुलाना के चेतन, मयंक और शुभम प्रथम रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली की खुशी, कोमल और अनु दूसरे स्थान पर रहीं जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाजवाना कलां की भूमिका, प्रिया और परीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग की टीम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भारती विद्या मंदिर बरवाला, सनराइज स्कूल सरसौद, आरोही स्कूल गाबिपुर, गायत्री स्कूल सुलखनी और बीडीएम स्कूल साडलाना आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हरियाणवी लोकसंस्कृति से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें