फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को पुलिस ने थाने में तलब किया, पति ने लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 22 Mar 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पिछले सप्ताह महिला थाना पुलिस ने दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। इस दौरान स्वीटी बूरा बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा - फोटो : saweetyboora
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को उनके पति दीपक हुड्डा द्वारा दर्ज कराए गए मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला थाने में तलब किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और मामले की जांच को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


दोनों ओर से दर्ज हुए हैं केस
स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। स्वीटी बूरा ने पति और उनकी बहन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज कराया था, जबकि दीपक हुड्डा ने रोहतक में स्वीटी बूरा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।

काउंसिलिंग के दौरान बिगड़ा मामला
पिछले सप्ताह महिला थाना पुलिस ने दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। इस दौरान स्वीटी बूरा बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद दीपक हुड्डा ने स्वीटी बूरा, उनके ससुर महेंद्र सिंह और मामा ससुर सत्यवान पर हमला करने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
दीपक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्वीटी बूरा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के लिए स्वीटी बूरा को थाने में बुलाया। पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें