फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने मारा गोल्डन पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हैदराबाद में हुई एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार के सेक्टर 1-4 की रहने वाली बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने गोल्ड पंच मारा हैं। स्वीटी ने फाइनल मुकाबले में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


वहीं, सेमीफाइनल में स्वीटी ने ऑल इंडिया पुलिस की बबीता को भी 5-0 से शिकस्त दी। अब स्वीटी वर्ल्ड, एशियन, कॉमनवेल्थ के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी शुरू करेगी। वर्तमान में स्वीटी बूरा रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के पास अभ्यास कर रही हैं।

इस चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता हैं। स्वीटी को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। चैंपियनशिप 27 जून से 1 जुलाई तक चली।
विज्ञापन


राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी पदक

बॉक्सर स्वीटी बूरा राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। वहीं, स्वीटी के पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बॉक्सर स्वीटी ने बताया कि अब वह फिर से वर्ल्ड, एशियन, कॉमनवेल्थ के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी में जुट जाएगी। बॉक्सर स्वीटी ने बताया कि वह वीरवार को हिसार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


स्वीटी बूरा की ये रहीं उपलब्धियां

- 2023 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- 2022 में एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- 2021 में एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

- 2015 में एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें