हांसी गांव मसूदपुर में लोगों को जागरूक करते पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन। पुलिस
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन ने मसूदपुर गांव का दौरा किया और पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों, खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने सरपंच व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं को संबंधित विभागों तक उन्हें पहुंचाने व पुलिस से जुड़ी शिकायतों के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा, अपराध पर रोकथाम, और नशे का प्रसार रोकना उनकी प्राथमिकताओं में है। पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। गांव में गश्त बढ़ाने की घोषणा की गई। ग्रामीणों से कहा गया कि वह अवैध गतिविधियों, हथियार रखने वालों व अन्य अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। डायल 112 पर तत्काल सहायता उपलब्ध है। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालना के लिए जागरूक किया। साथ ही समाज में आपसी सामंजस्य बनाए रखने व पुलिस के आंख-कान बनने का भी आह्वान किया गया।
शेखपुरा चौकी का औचक निरीक्षण किया
इसके पश्चात एसपी ने शेखपुरा चौकी का औचक निरीक्षण कर चौकी इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चौकी में आने वाले शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करने के लिए कहा।