हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष व महिला दोनों वर्गों में छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज चैंपियन बना। मुख्य अतिथि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लूथरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दो दिवसीय इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल कबड्डी के दूसरे दिन फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पुरूष वर्ग में जाट कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय नलवा को 28 अंकों से हराया। महिला वर्ग में जाट कॉलेज ने राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार को 42 अंकों के अंतर से हराया। पिछले वर्ष की तरह जाट महाविद्यालय ने नेशनल स्टाइल कबड्डी में यह दोहरी उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा जाट समापन समारोह में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लूथरा मुख्य अतिथि रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम सिंह ने खुशी जाहिर की। पूर्व प्राध्यापिका डॉ. कुसुम कासनिया ने दोनों विजेता टीमों को नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर स्वीटी जून, अमन लांबा मौजूद रहे।
परिणाम इस प्रकार रहे
पुरुष वर्ग
प्रथम - जाट कॉलेज हिसार
द्वितीय - राजकीय महाविद्यालय नलवा
तृतीय - दयानंद महाविद्यालय हिसार
महिला वर्ग -
प्रथम - जाट कॉलेज हिसार
द्वितीय - राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
तृतीय - फतेह चंद महिला महाविद्यालय