फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जातीय विवाह करने वाली लड़की के किडनैप का प्रयास

Wed, 24 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अंतर्जातीय विवाह कर सेफ हाउस जा रहे जोड़े पर लड़की के परिजनों ने हमला कर किडनैप करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी के चलते परिजन लड़की को ले जाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतक के कलानौर कलां के सर्वेश कुमार व गांव निगाणा रोहतक की युवती मनीषा अंतर्जातीय विवाह करने यहां आए थे।

उन्होंने विवाह किया और लड़की मनीषा ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। जिस पर दोनों को सेफ हाउस ले जाने की तैयारी की गई। जब वे रेलवे पुल के पास पहुंचे तो लड़की के परिजनों ने गाड़ी के सामने एक गाड़ी लगा दी और लड़की को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। पुलिस को इसकी फोन पर सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच जोड़े को लड़की के परिजनों के चंगुल से छुड़ाया, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बाद में प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें