फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महंगाई के खिलाफ इनेलो का हल्ला बोल 1 जून को

विज्ञापन
इनेलो की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कार्यकर्ता- पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। ताऊ देवीलाल सदन में इनेलो की जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को जिला प्रधान सतपाल काजला ने की अध्यक्षता में हुई। इस दाैरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ 1 जून को प्रदर्शन का फैसला लिया गया। एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के तौर पर जिला प्रभारी गौरव संपत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 जून को सुबह 9 बजे हिसार के एचएयू के चार नंबर गेट के पास स्थित पार्क में जिलेभर के हजारों ऊर्जावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए डीसी ऑफिस तक जाएगा।
बैठक में जिला प्रधान ने कहा कि आज बिजली की किल्लत और भारी-भरकम बिलों, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और घरेलू एलपीजी सिलिंडर के आसमान छूते दामों ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। गरीब और मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और लोग दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हकों की लड़ाई में पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता और 1 जून का प्रदर्शन कर सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस माैके पर छत्तर सिंह, दलबीर किरमारा, राजीव राजा, साहिलदीप, तेलू राम, सत्यवान, चरण सिंह, चेत राम ढाका, रामचन्द्र बेनीवाल, जंग बहादुर, सुभाष टांक, सत्यनारायण मंगाली, राजू तलवंडी, सूरज आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें