फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों के समर्थन में इनेलो का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने रविवार को उकलाना हलके के किराड़ा और किरमारा गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को सुबह 10 बजे किसानों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से जलभराव से प्रभावित भूमि का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


अभय ने कहा कि किसानों को नुकसान का अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला और न ही सरकार ने कोई संज्ञान लिया है। किसानों की फसलों का उचित मूल्य और एमएसपी सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की भारी कमी है। यही नहीं बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि अधिक से अधिक लोग प्रदर्शन में शामिल हों।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतपाल काजला, चत्तर सिंह, राजीव राजा, सतबीर सिंह सिसाय, तेलूराम सरपंच, प्रदीप सिंह बाजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें