फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर के इनेलो में जाने के लगवाए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बड़े हिस्से में डिप्टी मेयर भीम महाजन के इनेलो में शामिल होने के पोस्टर रातों-रात लगने से हड़कंप मचा हुआ है। नगर निगम से लेकर शहर के लोगों में पोस्टर चिपकाए जाने और उनके इनेलो में जाने को लेकर पूरा दिन चर्चा रही।
विज्ञापन


 भीम महाजन ने इस बात का खंडन किया और कहा कि वे न तो कांग्रेसी और न ही इनेलो में जाने की कोई योजना है। यह उनके खिलाफ साजिश है। इससे पहले 28 जून 2013 को भी मेयर चुनाव के दौरान शहर में उनके कांग्रेस में जाने के बारे में लिखकर पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें उन्हें रुपयों के बदले समर्थन देने की बात लिखी गई थी।

शहर में डिप्टी मेयर भीम महाजन के इनेलो में जाने को लेकर सेक्टरों और पूरे शहर में पोस्टर लगवाए गए हैं। शहर के सेक्टर 15, पड़ाव एरिया, मिल गेट एरिया और बाजारों में भी पोस्टर लगे हैं। वार्ड नंबर 5 में कई गलियों व मोहल्लों में जगह-जगह पोस्टर चिपके हुए मिले हैं।
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा गया है कि हिसार नगर निगम में मेयर बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिप्टी मेयर भीम महाजन जल्द ही इनेलो में मिलने वाले हैं। उनका और उनके परिवार का अब जिंदल हाउस व कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। इनेलो के उच्च पदाधिकारियों से मिलकर एक-दो दिन में वे इनेलो का दामन थामने वाले हैं।

पिछले साल नगर निगम चुनाव में भी उन्होंने ऐन मौके पर लाखों रुपये ऐंठकर जिंदल हाउस की शरण ले ली थी। अब इनेलो में जाने का मकसद भी सत्ता का सुख भोगना है।

भीम महाजन व उनके परिवार ने जो काम जिंदल हाउस से निकलवाने थे वो निकलवा लिए। इतना ही नहीं हाल ही में जो पंजाबी नेता कांग्रेस छोड़कर इनेलो में जा रहे हैं डिप्टी मेयर भीम महाजन लगातार उनके संपर्क में हैं।

फिलहाल इनेलो में महत्वपूर्ण स्थान लेने की फिराक में जनसमर्थकों का सौदा कर रहे हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है जनहित में जारी जनता का सेवक।

मैं न तो कांग्रेसी हूं और न ही इनेलो में। मेरे से जो लोग मिल रहे हैं इससे यह तो नहीं कि मैं उसकी पार्टी ज्वाइन कर लूंगा। फिलहाल मेरा कहीं जाने का विचार नहीं है। जनता ने मुझे वोट दिए हैं मेरे समर्थक जो फैसला लेंगे उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।  न पहले किसी लालच में समर्थन दिया न अब देंगे।
विज्ञापन


शरारती लोगों ने मुझे बदनाम करने के लिए शहर में पोस्टर लगवाए हैं। यह उसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है जिन्होंने पहले पोस्टर लगावाए थे।
- भीम महाजन, डिप्टी मेयर, नगर निगम, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें