फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परिवारों और प्रतिष्ठानों से जुटाई जाएगी जानकारी, विकास योजनाओं के क्रियान्वन में आएगी काम

Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) हांसी में विभिन्न सर्वेक्षण किए जाएंगे। इसके तहत चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से सांख्यिकीय जानकारी जुटाई जाएगी। एकत्र आंकड़ों का उपयोग सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आकलन, विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसओ की ओर से नियमित रूप से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), प्रवासन संबंधी सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति आकलन सर्वेक्षण तथा गैर-निगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई) सहित विभिन्न सर्वेक्षण किए जाते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, थोक मूल्य सूचकांक और निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों से संबंधित सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए भी आंकड़े एकत्र किए जाते हैं।
एनएसओ (एफओडी) के अधिकृत अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयनित परिवारों, व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों से संपर्क कर सामाजिक, आर्थिक, रोजगार, आय, व्यय, ऋण, निवेश और अन्य निर्धारित तरह गोपनीय रखी जाएंगी। किसी परिवार, व्यक्ति या प्रतिष्ठान की पहचान रिपोर्ट अथवा प्रकाशित सांख्यिकीय आंकड़ों में उजागर नहीं की जाएगी। जानकारीशासन और एनएसओ ने नागरिकों, परिवारों तथा संबंधित उद्यमों से अपील की है कि वे अधिकृत सर्वेक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग दें और सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएं। विश्वसनीय आंकड़े सरकार को वास्तविक स्थिति समझने और विषयों से संबंधित जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

गोपनीय रहेगी जानकारी
एनएसओ ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। किसी परिवार, व्यक्ति या प्रतिष्ठान की पहचान रिपोर्ट अथवा प्रकाशित सांख्यिकीय आंकड़ों में उजागर नहीं की जाएगी। जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण, योजना निर्माण और नीति निर्धारण के लिए होगा। प्रशासन और एनएसओ ने नागरिकों, परिवारों तथा संबंधित उद्यमों से अपील की है कि वे अधिकृत सर्वेक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग दें और सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएं।
इन क्षेत्रों में होंगे सर्वेक्षण :
प्रवासन संबंधी सर्वेक्षण हांसी ग्रामीण, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण हजामपुर-135 में होगा। इसी प्रकार आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण खानपुर-21 और हांसी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें