फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार में स्टील व हांसी में लेदर फुटवियर से जुड़े उद्योग होंगे स्थापित, पदमा योजना के तहत स्थापित होंगे ब्लाॅक स्तर पर क्लस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार ने प्रोग्राम टू एक्सलरेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांसमेंट (पदमा) योजना की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। हिसार में स्टील व हांसी में लेदर फुटवियर से जुड़े उद्योग स्थापित होंगे। क्लस्टर स्थानीय उत्पादों के हिसाब से तय किए गए हैं। खास बात यह है कि जो क्लस्टर जिस उत्पाद के लिए बनाया गया है, सिर्फ उसी उत्पाद से संबंधित उद्योग धंधे उस क्लस्टर में स्थापित किए जा सकेंगे। क्लस्टर स्थापित करने पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। फिलहाल जिले में इस योजना के लिए एक आवेदन आया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी 2022 में पदमा योजना की घोषणा की थी। इसके तहत प्रदेश के 140 ब्लॉक में नए क्लस्टर स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें 10 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई) स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो इस योजना से प्रदेश में करीब तीन लाख नए रोजगार सृजित होंगे। जो व्यक्ति क्लस्टर स्थापित करेगा, वही व्यक्ति क्लस्टर में बिजली, सड़क, सीवर, पानी व एसटीपी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इसकी एवज में उसे सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी, जो ब्लॉक अनुसार अलग-अलग है।
जिले में ब्लॉक वाइज स्थापित किए जाएंगे ये क्लस्टर
तीन साल पहले सरकार ने थर्ड पार्टी की तरफ से एक सर्वे करवाया था। इस सर्वे के आधार पर यह तय किया था कि किस ब्लॉक में किस उत्पाद का क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों की मानें तो यह जरूरी नहीं है कि उनकी तरफ से तय किए गए उत्पाद से संबंधित ही क्लस्टर लगाए जाएं। अगर मुख्यालय से मंजूरी मिल जाती है तो आवेदनकर्ता प्रदेश के 140 ब्लॉक में से किसी भी उत्पाद का चयन कर उससे संबंधित क्लस्टर स्थापित कर सकता है।
विज्ञापन

कहां कौन सा उद्योग होगा विकसित
ब्लॉक क्लस्टर
हिसार प्रथम स्टील कंस्ट्रक्शन

हिसार द्वितीय स्टील फर्नीचर एंड फिल्टर उपकरण

हांसी प्रथम लेदर फुटवियर

हांसी द्वितीय कॉटन जीनिंग एंड प्रोसेसिंग

नारनौंद ऑयल केक एंड कैटल फीड

बरवाला प्रोडक्टर ऑफ नॉन फर्नेस मेटल

उकलाना पावर ड्राइवन एंड टूल्स

आदमुपर डेयरी वाइटनर्स
अग्रोहा कंक्रीट फ्लोरिंग प्रोडक्ट
सब्सिडी का ब्योरा
हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020 के अनुसार ये क्लस्टर बी, सी व डी ब्लॉक में स्थापित किए जा सकते हैं। डी ब्लॉक में कम से कम 15 एकड़ और बी व सी ब्लॉक में कम से कम 25 एकड़ में ये क्लस्टर स्थापित किए जा सकेंगे। बी ब्लॉक में क्लस्टर स्थापित करने पर कुल प्रोजेक्ट लागत की 50 प्रतिशत, सी में 75 प्रतिशत और डी ब्लॉक में 85 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। अगर जमीन 50 एकड़ से कम है तो अधिकतम सब्सिडी 35 करोड़ रुपये और जमीन 50 एकड़ से ज्यादा है तो अधिकतम सब्सिडी 45 करोड़ रुपये तक मिलेगी।

प्रदेश सरकार ने पदमा योजना की नोटिफिकेशन जारी कर दी है, जो भी व्यक्ति यह क्लस्टर स्थापित करना चाहता है, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उसके आवेदन पर मुख्यालय ही विचार विमर्श कर उस पर अपनी मंजूरी देगा। फिलहाल हिसार द्वितीय ब्लॉक में क्लस्टर स्थापित करने के लिए एक आवेदन आया है। - जनक कुमार, संयुक्त निदेशक, एमएसएमई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें