फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत का इस्तीफा अब जेल में : अभय चौटाला

विज्ञापन
नारनौंद में मंच पर मौजूद अभय चौटाला व अन्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपने बड़े भाई और जजपा के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

बास क्षेत्र के गांव सोरखी के राजमल मेमोरियल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अभय ने कहा कि यह कहने वाले कि दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा उनकी जेब में है। अब वे (अजय सिंह) उस इस्तीफे को लेकर जेल में चले गए हैं। अब दुष्यंत इस्तीफा कहां से देंगे। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला स्पीकर के पास इस्तीफा देने के लिए चले गए, लेकिन जब जेब में हाथ डाला तो इस्तीफा नहीं मिला, क्योंकि इस्तीफा अजय सिंह के पास जेल में है।
अभय सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने लोगों को लॉकडाउन में भी परेशान किया। शराब घोटाला ऐसे समय में हुआ है, जब लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल सकते थे तो शराब गोदामों से निकाली गई। 100 रुपये की शराब को बोतल 500 में बेची गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि धान में 250 रुपये प्रति क्विंटल की जो किसानों की कटौती का डाका मारा जा रहा है, वह पैसा किसकी जेब में जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर भाजपा, जजपा गठबंधन सरकार के साथ-साथ कांग्रेस भी दोषी है। क्योंकि उन्होंने विधानसभा में तीनों कृषि बिलों पर बहस करने की बजाय विधानसभा से वॉकआउट किया। मनमोहन सरकार के दौरान जो कृषि ड्राफ्ट कांग्रेस लाना चाहती थी। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने उनका विरोध किया था और कंपनियों को गुजरात मे लाइसेंस नहीं दिया था। उस समय रोहतक से सांसद रहे दीपेंद्र हुड्डा ने उन कंपनियों को हरियाणा में लाने का प्रस्ताव दिया था। अभय चौटाला ने किसानों से आह्वान किया कि दिल्ली के बॉर्डर पर ज्यादा से ज्यादा किसान पहुंचें, क्योंकि यह असल में किसान की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेन समाज के प्रधान राममेहर राखी खास इनेलो में शामिल हो गए। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, प्रदेश प्रवक्ता रणबीर लोहान, राज सिंह मोर, सरपंच बीरेंद्र बेरवाल, राजीव राजा, राजेश गोदारा, सुनील लांबा, राजकुमार, प्रताप बड़छप्पर, यशपाल मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें