हिसार के गांव सारंगपुर में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
- फोटो : संवाद
हिसार के गांव सारंगपुर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया। इस दौरान शहीद डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजु बिश्नोई के समाधि स्थल, शहीद मदन सिंह स्मारक, ग्राम सचिवालय सारंगपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और पूरे गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज युवा और बुजुर्गो को वितरित किए गए।
समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शहीद डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजु बिश्नोई की स्मृति में गांव में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सुनील माजु, अनिल मांजु, राजेंद्र पंवार, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी हनुमान सुथार, बिंद्र ज्यानी, सुभाष गोयत, बाला गोदारा, चंद्रपाल, अनिल ईश्रवाल, रविंद्र खदाव, अनुप खदाव, सुभाष खदाव, ओमप्रकाश काकड़, अजय सुथार, राजीव मांजु, अनिल खीचड़, कैलाश काकड़, सुभाष खीचड़ और गांव के ग्रामवासी और बहुत से खिलाड़ी मौजुद थे।