फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो महिला कार्यकर्ता बोलीं, एसवाईएल के लिए कस्सी उठाने को तैयार

Sun, 20 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
इनेलो - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने पूछा कि इनेलो कार्यकर्ता एसवाईएल की खुदाई के लिए कस्सी लेकर जाएंगे तो महिला शक्ति उनके साथ होगी। इस पर महिलाओं ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा एसवाईएल नहर के पानी के लिए हम कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं, बल्कि यह हरियाणा की जनता का हक है। इस हक को हम हर हालत में हासिल करके रहेंगे।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला शनिवार को चौ. देवीलाल सदन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर हरियाणा के हर बच्चे के भविष्य से जुड़ी है। महिला सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने हाथ उठाकर एसवाईएल नहर की खुदाई के लिए कस्सी उठाने का प्रण लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एसवाईएल पर हरियाणा के हितों की बलि देकर पंजाब में चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा की केंद्रीय इकाई एसवाईएल पर अपना रुख स्पष्ट करे, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा को एक बूंद पानी न देने की बात कही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता बरसों से गुणगान कर रहे हैं कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने स्वयं एसवाईएल नहर की खुदाई शुरू करवाई थी तो कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई अब हरियाणा को उसके हक का पानी दिलवाने के लिए चुप्पी क्यों साधे हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी स्व. इंदिरा गांधी के सपने का पूरा करना चाहती है तो वह पंजाब में इस्तीफा देने वाले कांग्रेसी विधायकों, सांसदों को पार्टी से तुरंत बाहर करे।

महिलाओं के गुल्लक की कमाई ले उड़े मोदी
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोट बंद करने का स्वागत है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी तो ग्रामीण आंचल व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की गुल्लक की कमाई भी ले उड़े। कोई बड़ा उद्योगपति अभी तक इन लाइनों में खड़ा नजर नहीं आया।

बुजुर्ग महिलाओं और गृहणियों ने बड़े जतन से छोटी-छोटी बचत की थी, ताकि समय आने पर वे अपनी बेटियों की जरूरतें पूरी कर सकें, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री की नोट बंद करने की घोषणा से इन महिलाओं का सारा गुल्लक खाली हो गया।

यह बोले, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा
प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महिलाएं पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी हैं।  महिलाओं की भागीदारी के बगैर कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती। प्रदेश में खट्टर सरकार के आने के बाद महिलाओं पर बलात्कार, हत्या व लूटपाट की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

यह बोलीं, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण
महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता था और महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याण की योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इनेलो ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 30 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को दी थीं।

इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, तरुण जैन, हलका अध्यक्ष सज्जन लावट, पूर्व विधायक सरिता नारायण, निर्मल चौधरी, सुमनलता सिवाच, कृष्णा फोगाट, सीमा चौधरी, सीमा लांबा, छन्नो देवी, ललिता टांक, मैडम राज हसीना, सरोज बामल, एडवोकेट सुमन चौधरी, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें