खिलाड़ियों को जागरूक करते हुए सोरखी पुलिस चौकी प्रभारी।
हांसी। नशा मुक्त पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोरखी पुलिस चौकी की तरफ से गांव गढ़ी के मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में गांव मेहंदा, सिसर, खरबला, सोरखी, गढ़ी व अनीपुरा की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गांव गढ़ी और सोरखी के बीच खेला गया। इसमें गांव गढ़ी की टीम ने 27-26 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। पुलिस चौकी सोरखी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सम्मत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अनीपुरा व सिसर और गढ़ी व सोरखी की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला सिसर और गांव गढ़ी की टीमों के बीच हुआ। विजेता टीम को हांसी पुलिस की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चौकी सोरखी एएसआई सम्मत ने कहा कि नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह दी गई। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने और अपने गांव को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।