फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भीषण गर्मी में कहीं आ रहा दूषित पानी तो कहीं पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
महावीर ​कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती में नल से आ रहा दू​षित पानी।
विज्ञापन
हिसार। इस भीषण गर्मी में शहरवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि कहीं सीवर युक्त दूषित पानी आ रहा है तो कहीं लोग पानी के लिए ही तरसे रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी बबीता, वीना, अनिकेत, फलक व पारस आदि ने बताया कि दो दिन से उनके घरों में दूषित पानी आ रहा है। पानी का रंग एकदम काला है और उसमें से बदबू भी आ रही है। मजबूरी में उन्हें हैंडपंप से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। इस गर्मी के मौसम में बिना पानी के काफी मुश्किल आती है।
दो दिनों से घरों में नहीं आ रहा पानी
वहीं पटेल नगर की वाल्मीकि बस्ती, रविदास नगर, गांधी नगर एरिया में दो दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। कैंप चुगी के पास गली नंबर एक में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। गली निवासी भूपेश शर्मा ने बताया कि पेयजल सप्लाई न आने के कारण उसे करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है ताकि कूलर में पानी डाल सके। रंगोली वाली गली निवासी सुमन ने बताया कि उसकी गली में बुधवार शाम व वीरवार शाम को पानी नहीं आया। अगर शुक्रवार को भी पानी नहीं आता है तो उसे काफी परेशानी आएगी।
विज्ञापन


वार्ड के काफी एरिया में कुछ दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। अधिकारी कह रहे हैं कि शुक्रवार से शाम के समय पानी की सप्लाई का समय बदलकर रात 8 बजे किया जाएगा। - डॉ. महेंद्र जुनेजा, निवर्तमान पार्षद

सेक्टर 14 में बार-बार आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या
शहर के सेक्टर 14 की कॉमर्शियल पाकेट सी में बार-बार सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय जिंदल ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे काफी बदूब आती है। इस गंदे पानी में मच्छर भी पैदा होते हैं। विभाग के कर्मचारी आकर सिर्फ औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं, जिस कारण दोबारा से यह समस्या आ जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें