फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोकसभा चुनाव 159325 मतदाता पहली बार वोट करेंगे, 37715 की आयु 18-19

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वर्ष 2019 के मुकाबले लोकसभा चुनाव 2024 में 159325 मतदाता पहली बार वोट करेंगे। इस बार लोकसभा की मतदाता सूची में कुल 1790722 मतदाता हो गए हैं। इस साल वोटर लिस्ट में 37715 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। जो पहली बार मतदान कर सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाएंगे। लोकसभा में 955230 पुरुष तथा 835481 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची में 668 मतदाता 100 साल से अधिक आयु के हैं। हिसार लोकसभा की 9 विधानसभा की बात करें तो सबसे अधिक मतदाता उकलाना विधानसभा में हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार हो चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत वोट नए शामिल हुए हैं। औसतन हर साल 2 प्रतिशत नए मतदाता सूची में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से 26 अप्रैल तक नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए गए थे। इसके बाद 10 मई को फाइनल मतदाता सूची जारी हो चुकी है। अब सर्विस वोट के लिए बैलेट पेपर भेजने की तैयारी की जा रही है। 2014 के मुकाबले 2019 में मतदान प्रतिशत गिर गया था। इस बार मतदान 2014 के 76 प्रतिशत के आंकड़े से भी अधिक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अमर उजाला ने भी अपना सहयोग देते हुए मतदाता जागरुकता वॉकथॉन का आयोजन किया।


अब तक हिसार लोकसभा में मतदान प्रतिशत
वर्ष प्रतिशत
1967 70.87
1971 62.56
1977 73.93
1980 65.07
1984 66.68
1989 63.87
1991 68.1
1996 72.42
1998 71.5
1999 63.05
2004 67.74
2009 68.9
2011 68.39
2014 76.0
2019 72.43

वर्ष 2024
कुल मतदाता 1790722
पुरुष मतदाता 955230
महिला मतदाता 835481
थर्ड जेंडर मतदाता 11
85 से अधिकआयु के मतदाता 23089
100 से अधिक आयु के मतदाता 668
दिव्यांग मतदाता 15594
-

वर्ष 2019
कुल मतदाता 1631397
पुरुष मतदाता 882308
महिला मतदाता 749081
थर्ड जेंडर मतदाता 8


लोकसभा आम चुनाव में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। हर बूथ पर नियुक्त बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदाताओं को उनके घर जाकर वोटर इंफार्मेशन स्लिप के साथ वोट डालने के लिए निमंत्रण पत्र देंगे। निमंत्रण पत्र के साथ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को उनके बूथ के बारे में सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। बीएलओ मतदाताओं को वोटर इंफार्मेशन स्लिप देंगे। वोटर हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर 1950 पर मतदाता अपने बूूथ के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय और शेड के उचित इंतजाम किए जाएंगे। वोटर इन क्यू एप के माध्यम से बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं की जानकारी ऑनलाइन मुहैया रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें