फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी गैंगवार मामला: हिसार के बदमाश कीर्तिमान की गुरुग्राम में उपचार के दौरान मौत, लगी थी कई गोलियां

Sun, 09 Aug 2026 11:13 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/दादरी (हरियाणा)

सार

हिसार जिले के टोकस निवासी बदमाश कीर्तिमान की गुरुग्राम में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह चरखी दादरी में हुई एक गैंगवार की घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। फायरिंग के दौरान उसे कई गोलियां लगी थीं। कीर्तिमान को गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
मृतक कीर्तिमान काजला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के सिटी थाना के सामने 6 अगस्त को हुई बहुचर्चित अंधाधुंध फायरिंग की घटना में घायल हिसार निवासी कीर्तिमान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कीर्तिमान का पहले रोहतक पीजीआई में उपचार कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले गए थे। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फायरिंग में कीर्तिमान के दोनों पैरों और गर्दन में कुल तीन गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक हमले के बाद से वह होश में नहीं आया और लगातार वेंटिलेटर पर था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन मौत की खबर रविवार दोपहर को आई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कीर्तिमान पर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता था। गौरतलब है कि 6 अगस्त को कीर्तिमान अपने छह साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में किसी मामले की पेशी के लिए कोर्ट आया था। पेशी के बाद जैसे ही सभी गाड़ी में बैठे, तभी तीन हथियारबंद शूटरों ने ताबड़तोड़ करीब 30 राउंड फायरिंग कर दी। उस समय कीर्तिमान स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठा था और सबसे पहले गोलियों का निशाना बना।
विज्ञापन


इस हमले में कुल सात लोग घायल हुए थे। इनमें से कीर्तिमान की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज वेंटिलेटर पर किया जा रहा है। मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें